जम्मू संभाग में मिले दो शव

Monday, May 28, 2018 - 04:38 PM (IST)

  जम्मू  : जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर और पुंछ जिले में अलग अलग घटनाओं में 22 वर्षीय एक युवक और एक किशोरी मृत पाये गये।   पुलिस ने आज बताया कि सुबह पुंछ के आजाद मोहल्ला इलाके से मोहम्मद रमीज मलिक (22) का शव बरामद किया गया।   पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।   एक अन्य घटना में ऊधमपुर जिले के खाबल गांव में कल एक किशोरी का शव उसके घर के पास नहर में मिला।   अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच के अनुसार, किशोरी की मौत दुर्घटनावश डूबने से हुई। पुलिस इस संबंध में पूछताछ कर रही है। 
 

Monika Jamwal

Advertising