जिला विकास आयुक्त किया पुंछ का दौरा,  बंकर निर्माण का लिया जायजा

Saturday, Jan 12, 2019 - 06:07 PM (IST)

पुंछ : जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव ने शनिवार को पुंछ जिले में सीमावर्ती लोगों के लिए बनाए जा रहे बंकरों के निर्माणकार्य का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा  भारत पाक नियंत्रण रेखा स्थित सीमावर्ती क्षेत्रों के खड़ी ,करमारा,सलोत्री आदि क्षेत्रों बंकर निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। 


जिला विकास आयुक्त ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की तथा गोलाबारी प्रभावित लोगों का दु:ख दर्द सांझा किया और स्थानीय लोगों को हर सुविधा प्रदान करने की बात कही। लोगों ने कहा कि हर रोज की गोलाबारी से उन्हें निजात दिलाई जाए। गौरतलब है कि नये वर्ष में पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है और एलओसी पर लगातार गोलीबारी कर रहा है।
 

Monika Jamwal

Advertising