बालाश्रम में गंदगी देख गुस्से से लाल हुए DC, सुपरवाइजर को तीन दिनों के भीतर स्थिति सुधारने के आदेश

Thursday, Jun 07, 2018 - 07:50 PM (IST)

कठुआ : बाल आश्रम में गंदगी एवं अव्यवस्था को लेकर डी.सी. ने वहां प्रबंधकों को फटकार लगाई है। वीरवार को अपने औचक दौरे के दौरान डी.सी. रोहित खजूरिया ने बाल आश्रम में दौरा किया। यहां उन्होंने सबसे पहले किचन की जांच की। किचन में काफी गंदगी थी जबकि वर्तन भी साफ नहीं थे। यही नहीं यहां बच्चे ठहरते हैं वहां बिस्तर भी अव्यवस्थित तरीके से पड़े हुए थे। ऐसी स्थिति देख गुस्से से लाल हुए डी..सी. ने पहले को कुक को किचन की स्थिति को लेकर करारी फटकार लगाई और बाद में सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि तीन दिनों के भीतर स्थिति को ठीक किया जाए। आश्रम में साफ सफाई के अलावा वर्तनों की स्थिति को सुधारा जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

इसी बीच डी.सी. ने नारी निकेतन का भी दौरा किया। यहां जायजा लेने के साथ संबधित अधिकारियों को यहां मरम्मत आदि के कार्य को करवाने के लिए कहा। डी.सी. ने महात्मा गांधी अस्पताल का भी दौरा किया और यहां डाक्टरों द्वारा जारी ओ.पी.डी. सहित अन्य का जायजा लिया। उन्होंने स्टाफ की उपलब्धता एवं ड्यूटी रोस्टर संबंधी जानकारी भी ली। डी.सी. ने कर्मियों से कहा कि वे ड्यूटी पर समय से आएं और अनुशासन का पालन करें। डी.सी. के औचक दौरे के साथ ए.डी.सी. घनिश्याम सिंह, तहसीलदार जय सिंह, ए.सी.आर. जितेंद्र मिश्रा, सी.ई.ओ. नगर परिषद संजीव गंडोत्रा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 

Monika Jamwal

Advertising