'दाऊद इब्राहिम जिंदा है या मर गया'?  पाकिस्तानी महिला पत्रकार ने किए सनसनीखेज दावे

punjabkesari.in Tuesday, Dec 19, 2023 - 10:29 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  मुंबई हमले का मास्टरमाइंट दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर की तरह के दावे किए जा रहे है। वहीं इस बीच   'दाऊद इब्राहिम जिंदा है या मर गया'? सोशल मीडिया पर ये सवाल चर्चा के केंद्र में है। इस बीच पाकिस्तानी महिला पत्रकार आरजू काजिमी ने कई सनसनीखेज दावे किए हैं। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजिमी ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया की नजर में अपनी छवि सुधारने के लिए ऐसा कर सकता है जिसमें दाऊद इब्राहिम को एलीमिनेट (मार देना) करना भी शामिल हो सकता है।

PunjabKesari

पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा कि बीते दिनों पाकिस्तान में कई टार्गेटेड किलिंग हुई है लेकिन अब लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसे आतंकी संगठनों को चलाने वाले उनके मुखिया कब मारे जाएंगे।  पत्रकार आरजू काजमी ने कहा कि दुनिया ही नहीं अब पाकिस्तान का सबसे अच्छा दोस्त चीन भी कहने लगा है कि पाकिस्तान में ऐसे लोग नहीं होने चाहिए।  इसलिए ये संभव है कि पाकिस्तान खुद ही दाऊद इब्राहिम जैसे लोगों को अब रास्ते से हटाना चाह रहा हो।

 PunjabKesari

पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी का दावा है कि पाकिस्तान सरकार आज भी ये स्वीकार नहीं करती है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है क्योंकि वो अभी भी भारतीय नागरिक के तौर पर ही जाना जाता है।  उन्होंने कहा कि अगर दाऊद इब्राहिम यहां मारा गया या किसी बीमारी की वजह से भी उसकी मौत हो गई तो पाकिस्तान ये कभी स्वीकार नहीं करेगा।

PunjabKesari
एक रिपोर्ट के अनुसार, कराची के क्लिफटन इलाके में दाऊद इब्राहिम का ठिकाना है और यहां वह परिवार के साथ रहता है। दाऊद के ठिकाने से करीब 8 किलोमीटर दूर कराची के आगा खान हॉस्पिटल में उसके के भर्ती होने का दावा पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से किया गया है जहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News