शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री: 35 साल की उम्र में 'The Ring' से घर-घर हुईं मशहूर एक्ट्रेस का निधन
punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 07:41 AM (IST)
Daveigh Chase Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री और वॉइस आर्टिस्ट Daveigh Chase का 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर ने फैंस और मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर हजारों प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी यादों को साझा कर रहे हैं। डेवी चेज अपनी हॉरर फिल्म The Ring से घर-घर मशहूर हुईं। आज भी एक्ट्रेस को ‘द रिंग’ के नाम से ही जाना जाता है। एक्ट्रेस के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस शोक्ड में है।
बीमारी से चल रही थीं जंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Daveigh Chase पिछले कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं। बताया जा रहा है कि वह Meningitis और गंभीर Blood Infection से पीड़ित थीं। संक्रमण बढ़ने के कारण उनके शरीर के कई अंग प्रभावित हुए, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आखिरकार इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
बचपन से ही टेलेंटड थी एक्ट्रेस
Daveigh Chase उन कलाकारों में शामिल थीं जिन्होंने बहुत कम उम्र में मनोरंजन जगत में कदम रखा था। चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई और बाद में हॉलीवुड में एक जाना-पहचाना नाम बन गईं। उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में हॉरर फिल्म The Ring शामिल है, जिसमें उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा उन्होंने एनिमेटेड फिल्म Lilo & Stitch में मुख्य किरदार लिलो को अपनी आवाज देकर भी लोकप्रियता हासिल की थी।
एक्टिंग के साथ वॉइस आर्टिस्ट के रूप में भी बनाई पहचान
साल 2000 के दशक में Daveigh Chase को हॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली युवा कलाकारों में गिना जाता था। वह सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि अपनी दमदार आवाज के लिए भी मशहूर थीं। उनके कई प्रोजेक्ट्स आज भी दर्शकों के बीच याद किए जाते हैं।
क्यों बनाई थी इंडस्ट्री से दूरी?
अपने सफल करियर के बावजूद Daveigh Chase ने धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी निजी जिंदगी कुछ कानूनी विवादों और अन्य समस्याओं में उलझ गई थी। इसी दौरान उनका मनोरंजन जगत में काम भी कम होता चला गया।
आखिरी बार इस फिल्म में आई थीं नजर
लंबे समय तक स्क्रीन से दूर रहने के बाद Daveigh Chase ने साल 2016 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म Jack Goes Home में काम किया था। यही फिल्म उनके करियर की आखिरी बड़ी फिल्म साबित हुई। इसके बाद वह किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं। Daveigh Chase के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। फैंस समेत हॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।
