कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल की पुत्रवधू कल भाजपा में होंगी शामिल, पार्टी पदाधिकारियों ने दी जानकारी

Friday, Mar 29, 2024 - 07:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क : लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना पाटिल चाकूरकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगी। पार्टी के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। डॉ. अर्चना पाटिल चाकूरकर ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से दक्षिण मुंबई स्थित उनके आधिकारिक आवास ‘सागर' में मुलाकात की। शिवराज पाटिल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में वर्ष 2004 से 2008 के बीच केंद्रीय गृह मंत्री थे।

Parveen Kumar

Advertising