श्रीनगर में ‘दरबार मूव’ प्रथा के तहत खुला जम्मू-कश्मीर सचिवालय

Monday, May 07, 2018 - 01:11 PM (IST)

 श्रीनगर : जम्मू - कश्मीर सरकार ने आज 150 वर्ष पुरानी प्रथा  ‘दरबार मूव’ के तहत अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अपने कार्यालय खोलें।   सिविल सचिवालय के अलावा राज भवन , पुलिस मुख्यालय और विभिन्न कमीशन सहित कई कार्यालय आज सुबह यहां खोलें गए।   मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को परंपरा के अनुसार सिविल सचिवालय परिसर में पुलिस दल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।  

‘ दरबार मूव ’ प्रथा के तहत राज्य की सरकार र्सिदयों में छह माह जम्मू और र्गिमयों में छह माह श्रीनगर से अपने कार्यालय स्थापित करती है। इसकी शुरुआत महाराजा गुलाब सिंह ने राज्य के दोनों क्षेत्रों में उग्र मौसम से बचने के लिए वर्ष 1872 में की थी।   बहराल , इस प्रथा को स्वतंत्रता के बाद भी जारी रखा गया ताकि कश्मीर और जम्मू के दोनों क्षेत्रों को छह-छह माह शासन का लाभ मिल सके।  

Monika Jamwal

Advertising