जम्मू कश्मीर में दरबार मूव को लेकर अहम खबर

Tuesday, Oct 10, 2017 - 04:29 PM (IST)

जम्मू: राज्य सरकार ने दरबार मूव को लेकर तारीख घोषित कर दी है। श्रीनगर में 27 अक्तूबर को सिविल सचिवालय बंद हो रहे हैं। इस बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में श्रीनगर से दरबार बंद होकर जम्मू की तरफ रवाना हो जाएगा। जम्मू में सिविल सचिवालय के कार्यालय 6 नवंबर से शुरू हो जाएंगे।


सर्दियां शुरू होते ही जम्मू में दरबार मूव हो जाएगा। जम्मू कश्मीर की दो राजधानियां हैं। गर्मियों की राजधानी श्रीनगर है और सर्दियों की राजधानी जम्मू है। सर्दियों में श्रीनगर से दरबार मूव होकर पूरे छ महीने के लिए जम्मू में आ जाता है और यहीं से सरकार का कामकाज चलता है।

 

Advertising