दुल्हन ने किया ऐसा रोमांटिक डांस, देखकर आपको भी हो जाएगा प्यार!(VIDEO)

Monday, Apr 24, 2017 - 02:47 PM (IST)

नई दिल्ली: जानी-मानी फैशन ब्लॉगर मिस मेसन मीनावाला ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी शादी का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह एक रोमांटिक सांग पर डांस परफार्मेंस करती नजर आ रही। उन्होंने ये डांस अपने होने वाले पति के लिए किया, जिसे देखकर आपको भी प्यार हो जाएगा। 

दुल्हन के खूबसूरत डांस को देखकर वहां मौजूद हर शख्स के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। यह डांस आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म दम लगा कर हईशा के मोह-मोह के गाने पर किया गया था। इस वीडियो के इंस्टाग्राम पर अपलोड होने के बाद लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

देखें दुल्हन का रोमाटिंक डांस:-

 

 

Advertising