दलितों ने दूध से धोई अंबेडकर की प्रतिमा, कहा- मेनका ने किया ''अशुद्ध''

Saturday, Apr 14, 2018 - 05:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भीम राव आंबेडकर की 127वीं जयंती के मौंके पर दलित समुदाय के लोगों में मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा दिखाई दिया। गुजरात के वडोदरा में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी एवं भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब की जिस मूर्ति पर माल्यार्पण किया उसे दलित समुदाय के कार्यकर्ताओं ने धोकर साफ किया। दलित नेता के अनुसार भाजपा नेताओं की मौजूदगी से वहां का माहौल दूषित हो गया था। 

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री भाजपा सांसद रंजनबेन भट्ट, शहर के महापौर भरत डांगर, भाजपा विधायक योगेश पटेल एवं अन्य के साथ आंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंची। इस दौरान बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के महासचिव ठाकोर सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर कार्यकर्ताओं एवं पुलिसर्किमयों के बीच विवाद हो गया। जैसे ही मेनका गांधी पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम स्थल से रवाना हुई तो उसके तुरंत बाद दलित कार्यकर्ताओं ने यह कहकर प्रतिमा को दूध एवं पानी से धोकर साफ किया कि भाजपा नेताओं की मौजूदगी ने माहौल को दूषित कर दिया। 

सोलंकी के अनुसार हमने पुलिस से कहा कि भाजपा नेताओं के आने से पहले हम यहां पहुंचे हैं इसलिए प्रतिमा पर पहले श्रद्धांजलि अर्पित करने का अधिकार हमारा है। लेकिन पुलिस ने प्रोटोकॉल का हवाला देकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि मेनका गांधी एवं अन्य भाजपा नेताओं के पहुंचने के बाद जीईबी र्सिकल इलाके में प्रतिमा एवं माहौल दूषित हो गया। इसलिए आंबेडकर की प्रतिमा को दूध एवं पानी से धोया गया। 

vasudha

Advertising