छेड़खानी के शक में दलित युवक की पिटाई, जानवरों की तरह पूरे गांव में घुमाया

Friday, Oct 05, 2018 - 12:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुजरात के जूनागढ़ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां छेड़खानी के शक में एक दलित युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। यही नहीं पीड़ित को पूरे गांव में जानवरों की तरह चलाया। इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल ​हो रहा है। 

दरअसल मुकेश राठौड़ नामक के ऑटोरिक्शा ड्राइवर पर किसी महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला की शिकायत के बाद फैक्ट्री मालिक तरुण कुंभानी और शैलेष ने युवक की सरेआम पिटाई की।जिसके बाद उसे घुटनों के बल पूरे गांव में घुमाया गया।


इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और फैक्ट्री मालिक कौशिक पटेल और तरुण पटेल के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं घायल युवक को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। 

vasudha

Advertising