cyclonic storm: 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, तीनों राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2024 - 07:58 AM (IST)

नेशनल डेस्क: चक्रवाती तूफान ने दक्षिण भारत के तीन राज्यों—तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल—में तबाही मचा दी है। बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज सुबह 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से समुद्र तट से टकराया। चेन्नई से बेंगलुरु तक भारी बारिश हो रही है, और हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

अगले कुछ दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है:

  • तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में पिछले तीन दिनों से जारी भारी बारिश से हालात खराब हैं।
  • आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन के अनुसार, चक्रवात उत्तर-पश्चिम दिशा में 10 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है।
  • महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल में भी चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है, और वहां भी भारी बारिश के आसार हैं।

तीन राज्यों में बारिश से जनजीवन प्रभावित:

  • चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
  • बेंगलुरु में IT कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर भेज दिया है, जबकि स्कूल-कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद कर दिए गए हैं।
  • तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें मछुआरों को समुद्र में न जाने और लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

सरकारी तैयारियां:

  • तीनों राज्यों की सरकारें NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) को अलर्ट मोड पर रखा हुआ है।
  • बिजली आपूर्ति ठप होने से कई इलाकों में अंधेरा छाया हुआ है, और राहत के प्रयास लगातार चल रहे हैं।

यह चक्रवाती तूफान लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News