अलर्ट: विकराल चक्रवाती तूफान में बदला 'ताऊते', मुंबई एयरपोर्ट 4 बजे तक बंद

Monday, May 17, 2021 - 03:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (CSMIA) पर संचालन तूफान की चेतावनी के चलते सोमवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निलंबित रहेगा। CSMIA ने एक अधिसूचना में बताया कि मुंबई हवाईअड्डे पर परिचालन स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा।

IMD के चक्रवात चेतावनी विभाग ने बताया कि पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान 'ताऊते' पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा, और अब यह विकराल चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इसके कारण अब 180-190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसके 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। IMD ने हालांकि कहा कि गुजरात तट पर पहुंचने पर इसकी विकरालता कम होगी।

Seema Sharma

Advertising