मौसम विभाग ने दिया अलर्ट: केरल-गुजरात समेत इन राज्यों में आएगा साल का पहला चक्रवाती तूफान

Wednesday, May 12, 2021 - 04:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत के दक्षिणी राज्यों पर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। आने वाले दिनों में पूर्व-मध्य अरब सागर में एक चक्रवाती तूफान के आने की संभावना है। म्यांमार ने इसका नाम टुकटै रखा है जोकि 17 और 18 मई को गुजरात में तबाही मचा सकता है। इसके अलावा इस चक्रवात के पाकिस्तान में करांची के तट से टकराने की भी संभावना जताई जा रही है, लेकिन गुजरात के समुद्री किनारे भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत के कई राज्यों के तटीय इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

इस चेतावनी के मिलते ही केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मछुआरों को 13 मई 2021 से समुद्र में जाने पर प्रतिबंधित लगा दिया है।

Hitesh

Advertising