चक्रवात से मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हुई

Sunday, Nov 18, 2018 - 11:54 PM (IST)

सलेम (तमिलनाडु): तमिलनाडु में चक्रवात ‘गज’ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने रविवार को सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे राहत प्रयासों में शामिल हों, जबकि चक्रवात प्रभावित लोगों को सहायता उपलब्ध कराने में कथित नाकामी को लेकर कुछ जिलों में प्रदर्शन हुए। पलानीस्वामी ने कहा कि चक्रवात के चलते 1.7 लाख पेड़ उखड़ गए हैं, 735 मवेशी मारे गए हैं, 1.17 लाख घरों को नुकसान पहुंचा है और छह जिलों में 88,102 हेक्टेयर जमीन प्रभावित हुई है।

चक्रवात से प्रभावित जिलों में राहत एवं पुनर्वास के प्रयास जारी हैं जबकि सबसे बुरी तरह प्रभावित वेदारण्यम शहर में रविवार को अधिक से अधिक लोग 60 राहत केन्द्रों में शरण मांगते दिखे, जिससे कुछ जगहों पर राहत सामग्री में कमी आ गई। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों पर ‘भेदभाव’ का आरोप लगाते हुए कोट्टामंगलम गांव में लोगों ने सड़क जाम किया। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प में एक पुलिस उपाधीक्षक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि ङ्क्षहसा के संबंध में 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

shukdev

Advertising