साइबर क्राइमः पति पत्नी के खाते से उड़ाए एक लाख रुपए

Saturday, Jul 15, 2017 - 03:37 PM (IST)

जामताड़ा : साइबर क्राइम अपराध की दुनिया में उबरता हुआ एक नाम है। करमाटांड़ पुलिस के थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दो अपराधियों ने प्रधानमंत्री के निजी सलाहकार व उनकी पत्नी के खाते से एक लाख रुपए बैंक अधिकारी बन कर ठग लिए। मामले की जांच पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दुधानी के दो सगे भाईयों प्रद्युम्न मंडल व प्रदीप मंडल को गिरफ्तार किया है।

साइबर ठगों ने पहले अधिकारी की पत्नी के खाते से धोखे से पैसे ठगे फिर अधिकारी को अपना निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार इसमें ओर भी कई अपराधी शामिल है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास के जिलों में छापेमारी कर रही है।

Advertising