महिला बनकर दूसरी महिला को भेजता अश्लील तस्वीरें, पुलिस ने धरा

Thursday, Aug 13, 2020 - 06:07 PM (IST)

जम्मू: फेसबुक पर महिला बनकर फर्जी अकाउंट बनाकर दूसरह महिला को अश्लील तस्वीरें भेजने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। साइबर सेल के पुलिस अधीक्षक एवं संचालक नरेश सिंह ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू की एक महिला ने साइबर सेल में लिखित शिकायत दी थी कि एक महिला के नाम से अज्ञात फेसबुक अकांउट से उसे कोई अश्लील ततस्वीरें भेजकर परेशान कर रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया। सिंह ने कहा कि सोशल साइटें लोगों की सुविधा के लिएए होती हैं पर इसका दुरूपयोग करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
 

Monika Jamwal

Advertising