लालच में ऐसा गिरा इंसान... बछड़े का सिर काट गाय के सामने टांगा ताकि देती रहे दूध
punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2024 - 11:54 AM (IST)
नेशनल डेस्क: फाजिल्का के कैंट रोड पर एक अजीबो-गरीब घटना ने लोगों को विचलित कर दिया। एक गाय के बछड़े की मौत के बाद उसने दूध देना बंद कर दिया तो गाय के मालिक ने गाय के बछड़े का कटा सिर लटका दिया, ताकि गाय दूध दे सके। इसका पता चलने पर। क्षेत्र त्र के लोगों ने एतराज जताया।
हिंदू संगठनों के लोग पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पर धारा 3,4 दि पंजाब प्रोहीबिशन ऑफ काओ स्लाटर एक्ट-1995 के तहत केस दर्ज कर आरोपी रोशन लाल को बछड़े के कटे सिर सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने ये काम एक व्यक्ति की सलाह पर किया था। जांच अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद फिरोजपुर के संयोजक मनीश कुमार ने बयान दर्ज करवाए हैं।
केमिकल लगाकर रोकी दुर्गंध
आरोपी रोशन लाल ने बताया कि उसके लाल वाली वासी व्यक्ति ने सलाह दी थी कि गाय दूध नहीं देती है तो बछड़े का सिर काटकर उसके सामने टांगने से गाय दूध देना शुरू कर देगी। ये युक्ति काम कर गई। गाय पिछले 7 दिन से दूध दे रही थी। बछड़े के कटे सिर से दुर्गध न आए इसलिए उस पर केमिकल लगा दिया है।
