Actress Died: वो 'शापित' शो जिसमें हुई थी दो Actress की मौत, तीसरी गुमनाम! ऐसा सीरियल जिसने हिला दिया था पूरा Bollywood
punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 09:31 AM (IST)
TV show 2 Actress Died : टीवी की दुनिया में कुछ शो अपनी कहानी के लिए याद रखे जाते हैं तो कुछ अपनी किस्मत के लिए। साल 2001 में सोनी टीवी पर एक शो आया था— 'C.A.T.S' (कैट्स)। यह हॉलीवुड की मशहूर सीरीज चार्लीज एंजल्स का भारतीय वर्जन था। तीन स्टाइलिश महिला जासूसों की इस कहानी ने युवाओं को अपना दीवाना बना दिया था लेकिन इस शो से जुड़ी अभिनेत्रियों के साथ जो हुआ उसने इसे मनोरंजन जगत का सबसे 'शापित' शो बना दिया।
नफीसा जोसेफ: चमकता सितारा जो समय से पहले बुझ गया
शो की जान थीं नफीसा जोसेफ। 1997 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नफीसा ने जब 'कैट्स' के जरिए छोटे पर्दे पर कदम रखा तो उनकी कूल इमेज ने सबको प्रभावित किया लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। साल 2004 में महज 26 साल की उम्र में नफीसा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत ने पूरी इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया था। उनके करियर के कई बड़े सपने अधूरे रह गए।
कुलजीत रंधावा: एक और सदमा, एक और अधूरी कहानी
दुखद घटनाओं का सिलसिला नफीसा पर नहीं रुका। नफीसा की मौत के ठीक दो साल बाद शो की दूसरी मुख्य अभिनेत्री कुलजीत रंधावा के निधन की खबर आई। कुलजीत एक टॉप मॉडल और टैलेंटेड एक्ट्रेस थीं। नफीसा और कुलजीत की बैक-टू-बैक मौतों ने इस शो के इर्द-गिर्द एक डरावना सन्नाटा पैदा कर दिया। लोग दबी जुबान में इसे शो की मनहूसियत तक कहने लगे थे।
मालिनी शर्मा: ग्लैमर से बना ली हमेशा के लिए दूरी
शो की तीसरी 'एंजल' थीं मालिनी शर्मा। उन्हें लोग आज भी फिल्म 'राज' की उस डरावनी और रहस्यमयी आत्मा के रोल के लिए याद करते हैं। अपनी दो सहेलियों और को-स्टार्स को खोने के बाद मालिनी ने इंडस्ट्री की चकाचौंध से मुंह मोड़ लिया। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया छोड़ दी और आज वे कहां हैं, किसी को नहीं पता। गुमनामी का रास्ता चुनकर उन्होंने खुद को शोबिज के अंधेरे से दूर कर लिया।
32 एपिसोड्स का वो काला अध्याय
कैट्स केवल 32 एपिसोड तक ही चल पाया था। अपनी मॉडर्न कहानी और निडर महिला किरदारों की वजह से यह उस दौर का सबसे एडवांस शो माना जाता था लेकिन महज 4 साल के भीतर दो सितारों का डूब जाना और तीसरी का गायब हो जाना टेलीविजन इतिहास का एक ऐसा अनसुलझा दर्द है जिसे आज भी भुलाया नहीं जा सकता।




