पलानीस्वामी का खेती करना लोगों को प्रेरित करेगा : वेंकैया

Monday, Jan 20, 2020 - 12:04 AM (IST)

चेन्नईः उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी आज भी खेतों में काम करते हैं और उन्होंने एक किसान के रूप में अपनी जड़ों को कभी नहीं भूला है और यह तमिलनाडु के लोगों को प्रेरित करेगा।

नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुख्यमंत्री पलानीस्वामी को खेत में काम करते देखना सुखद है जिन्होंने कभी अपनी जड़ों को नहीं भूला है।'' सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल अनुसंधान का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा,‘‘यह प्रतीकात्मक हो सकता है, लेकिन यह लोगों को प्रेरित करता है। सभी लोगों का ध्यान कृषि को फायदेमंद और सतत बनाने पर होना चाहिए। यह समय की मांग है।''

उपराष्ट्रपति के यहां पहुंचने पर तमिलनाडु के मंत्री डी जयकुमार, के पंडिराजन और पी बेंजामिन ने उनका स्वागत किया।  नायडू ने कहा,‘‘आज के दिन हम सभी को हजारों पोलियो स्वास्थ्य कर्मिया का शुक्रिया अदा करना चाहिए जिन्होंने भारत को पोलियो मुक्त देश बनाने में अपनी भूमिका अदा की है। यह सुनिश्चित करने का संकल्प लें कि अब कोई भी बच्चा पोलिया से ग्रस्त नहीं हो।''

Pardeep

Advertising