सी.टी.यू. वर्कशॉप में चोरी, केस दर्ज

Saturday, Nov 19, 2016 - 07:35 PM (IST)

चंडीगढ़, (बृजेन्द्र): इंडस्ट्रीयल एरिया फेज 1 स्थित सी.टी.यू. की वर्कशॉप में घुस कर कोई 17 बैटरी और बिजली का सामान चुरा ले गया। संबंधित वारदात की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर सैक्टर 43 निवासी जसवंत सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी और ट्रैसपासिंग की आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertising