CTET Result 2021: सीटीईटी 2021 का रिजल्ट जारी, जानें कितने उम्मीदवारों ने पास की परीक्षा

Wednesday, Mar 09, 2022 - 08:34 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 15वीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के परिणाम घोषित कर दिए। सीटेट की परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की गयी थी। परीक्षा के नतीजे सीबीएसई और सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर देखे जा सकते हैं।

जानें कितने उम्मीदवारों ने पास की परीक्षा  
सीटेट परीक्षा के तहत पेपर-I के लिए उपस्थित हुए 14,95,511 उम्मीदवारों में से 4,45,467 को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। इसके अलावा कुल 12,78,165 उम्मीदवारों में से 2,20,069 उम्मीदवारों ने पेपर- II में शामिल होने के लिए अर्हता प्राप्त की है। सीबीएसई की ओर से जारी एक सार्वजनिक अधिसूचना के मुताबिक सफल उम्मीदवारों की अंक तालिका और योग्यता प्रमाण पत्र भी जल्द ही डिजीलॉकर में अपलोड किए जाएंगे।

उम्मीदवार सीटेट दिसंबर-2021 के अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में उनके द्वारा प्रदान किए गए मोबाइल नंबर का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के छात्रों को परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत लाना जरूरी है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए यह न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत। जबकि पेपर 2 पास करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 9 तक के शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

सीटीईटी 2021 रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • यहां “CTET December 2021” लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, इसमें मांगी गई जानकारी भरें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें। 


डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक करें परिणाम

rajesh kumar

Advertising