"लोग बदल जाते हैं, रोना व्यर्थ है", बिग बी की रहस्यमय पोस्ट के पीछे का क्या है राज़? पोस्ट पढ़ हैरान हुए फैंस
punjabkesari.in Saturday, Oct 25, 2025 - 05:14 PM (IST)
नेशनल डेस्क: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से सुर्खियों में आए हैं। इस बार एक्टर अपने ब्लॉग के चलते चर्चा का विषय बने हैं। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाले बिग बी देर रात अपने दिल के जज़्बातों को साझा करना कभी नहीं भूलते।
ये भी पढ़ें- फिल्म इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, इस फेमस एक्टर का हुआ निधन
हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग पर एक स्सपेंस के साथ एक गहरा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बदलते समय और लोगों के बदलते रवैये पर चिंता व्यक्त की। इस भावुक पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस हैरान हैं और लगातार सवाल कर रहे हैं कि आखिर इतना दर्द भरा संदेश किसके लिए लिखा गया है।

क्या लिखा है बिग बी ने?
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग की शुरुआत अपने पिता और महान कवि हरिवंश राय बच्चन की प्रेरणादायक पंक्तियों से की:“तुमने हमें पूज पूज कर पत्थर कर डाला, वो जो हम पर जुमले कसते हैं, हमें जिंदा तो समझते हैं।” इसके बाद उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा-"समय बदलता है… दुनिया बदलती है… रवैया, आदतें बदलती हैं… संस्कृति बदलती है… लोग बदल जाते हैं… जो लोग ‘तब’ थे, वे अब नहीं हैं… और जल्द ही जो लोग ‘अब’ हैं, वे ‘तब’ के संदर्भ बन जाएंगे।"
अभिनेता ने इस बात पर ज़ोर दिया कि अतीत में जीना व्यर्थ है और उसे सिर्फ़ एक याद के तौर पर संजोकर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके पिता की कविता की प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है।
विज्ञापन जगत के दिग्गज को दी श्रद्धांजलि-
शुक्रवार को, अमिताभ बच्चन ने विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "एक क्रिएटिव जीनियस… सबसे मिलनसार दोस्त और गाइड… हमें छोड़ गया… शोक के शब्द नहीं… पीयूष पांडे आज सुबह चले गए… उनके क्रिएटिव वर्क हमेशा अमर रहेंगे।"
