दुर्घटनावश चली गोली, सीआरपीएफ अधिकारी घायल

Friday, Feb 12, 2021 - 01:46 PM (IST)

श्रीनगर: बडगाम जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बलका एक अधिकारी शुक्रवार को बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अधिकारी एएसआई रैंक का है। मौज्ूदा समय में वह चडूरा में तैनात थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।


जनकारी के अनुसार 117 सीआरपीएफ की सी कंपनी के एएसआई राजेश कुमार की अपनी सर्विस राइफलसे चली दुर्घटनावश गोली से वह घायल हो गये। पुलिस के अनुसार उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया और उनका ईलाज शुरू किया गया। उन्हें 92 बेस आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी दाईं टांग में गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Monika Jamwal

Advertising