कश्मीर में सीआरपीएफ के अधिकारी ने खुद को मारी गोली, मौत

Saturday, Aug 24, 2019 - 02:32 PM (IST)

श्रीनगर :  केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सह कमांडेंट ने कथित तौर पर खुद को गोली मार कर  आत्महत्या कर ली। सीआरपीएफ की 40 बटालियन के 33 वर्षीय एम अरविंद अनंतनाग के सदर क्षेत्र में अपने निवास स्थान पर मृत पाया गया। पुलिस इस ममले में जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार अरविंद को वर्ष 2014 में सीआरपीएफ में सीधी एंट्री मिली थी। वह छुट्टी पर थे और 14 अगस्त को ही वापस यूनिट में लौटे थे। 20 अगस्त को उनकी बीवी भी उनके साथ रहने आ गई थी। जांच में पता चला है कि उनकी व्यक्तिगत समस्या थी और यही उनकी मौत का कारण बनी।
 
 

Monika Jamwal

Advertising