छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

punjabkesari.in Thursday, Nov 07, 2019 - 09:35 AM (IST)

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ में वीरवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के तोंगुड़ा-पामेड़ इलाके में तड़के चार बजे हुई।

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि शहीद जवान कामता प्रसाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 151वीं बटालियन से था। उसका दल, बल की कमांडो इकाई ‘कोबरा' और राज्य पुलिस जंगलों में अभियान चला रही थी, तभी यह मुठभेड़ हुई। 

PunjabKesari

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कामता प्रसाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बाद में, अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गोलीबारी में कुछ माओवादियों के मारे जाने का भी संदेह है। साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल तलाश अभियान चला रहे हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News