सरकार का बड़ा फैसला, आज से पीओके के साथ क्रास एलओसी ट्रेड स्थगित

Friday, Apr 19, 2019 - 11:51 AM (IST)

जम्मू : केन्द्र सरकार ने 19 अप्रैल से भारत और गुलाम कश्मीर के बीच होले वाले साप्ताहिक क्रास एलओसी ट्रेड को स्थगति करने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय के अनुसार जांच एजेंसियों को इस बात की पुख्ता जानकारी मिली है कि सीमा पार बैठे कुछ अराजक तत्व व्यापार की आड़ में अवैध हथियार, मादक पदार्थ और जाली नोट सप्लाई करने की ताक में हैं। फिलहाल मंत्रालय ने सभी तरह के व्यापार को बंद कर दिया है और आगे इस पर फैसला सुरक्षा एजेंसियों से विचार कर लिया जाएगा।


पुंछ के चक्कां दा बाग और कश्मीर के सलामाबाद से व्यापार होता है। यह व्यापार चीजों के आदान-प्रदान के बदले किया जाता है जोकि सप्ताह में चार दिन चलता है। इसमें कोई सीमा शुल्क नहीं लगता है। 
 

Monika Jamwal

Advertising