PM मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ के पांच संस्करणों पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए, केंद्र सरकार ने दी जानकारी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2023 - 11:42 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ किए जाने वाले संवाद के कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा' के पहले पांच संस्करणों पर 28 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हुए हैं। शिक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। इस कार्यक्रम का छठा संस्करण गत 27 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुआ था।

 

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 2018 में ‘परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम पर 3.67 करोड़ रुपए, 2019 में 4.93 करोड़ रुपए, 2020 में 5.69 करोड़ रुपए, 2021 में 6 करोड़ रुपए और 2022 में 8.61 करोड़ रुपए खर्च हुए। मंत्री के जवाब में इस साल के आयोजन पर खर्च का ब्योरा नहीं है। इस कार्यक्रम का पहला संस्करण 16 फरवरी, 2018 को को आयोजित हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News