मछली पकड़ने के लिए शख्स ने फेंका कांटा, पकड़ में आया एक बड़ा मगरमच्छ, देखें चौंका देने वाला VIDEO

Wednesday, May 20, 2020 - 02:25 PM (IST)

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर इनदिनों चौंका देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें  एक शख्स फिशिंग करने के लिए नदी के बीच गया, लेकिन उसके कांटे में मछली नहीं बल्कि मगरमच्छ पकड़ में आ गया। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर पर अपलोड किया है। 

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स नदी में मछली पकड़ने के लिए कांटा फेंकता है। कुछ देर बाद जब वो उत्सुक्ता में कांटे को बाहर निकाला तो ऊपर मगरमच्छ आ गया।इतने बड़े मगरमच्छ को देखकर शख्स के होश उड़ जाते हैं। इसके बाद शख्स कांटे की मशीन को फेंक दिया और मगरमच्छ को देखते ही पीछे हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। 
 

 

Anil dev

Advertising