झारखंडः अज्ञात अपराधियों ने भाजयुमो नेता को उतारा मौत के घाट

Sunday, Mar 18, 2018 - 01:46 PM (IST)

गुमलाः झारखंड में अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। कुछ अज्ञात अपराधियों ने भाजयुमो नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मामला शनिवार रात का है, जहां गुमला जिले में भाजयुमो(भारतीय जनता युवा मोर्चा) के युवा नेता विक्की साहू को कुछ अज्ञात अपराधियों ने घर से बुलाया और रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। 

बता दें कि आक्रोशित लोगों ने नेता की हत्या पर घंटों तक एनएच जाम रखा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही कई भाजपा नेता मृतक के घर पहुंचे और उनके परिवार को सांत्वना दी। 

Punjab Kesari

Advertising