मुश्किल में फसे कुमारस्वामी, पुलवामा हमले को लेकर आपराधिक मामला दर्ज

Friday, Apr 26, 2019 - 06:17 PM (IST)

बेंगलुरु: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले की आशंका की कथित जानकारी होने बावजूद केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों को सूचित नहीं करने को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। भाजपा के अनुसूचित जाति( एससी) मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सी एन रामू ने कुमारस्वामी के खिलाफ विधान सौध पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 


रामू ने आरोप लगाया है कि कुमारस्वामी ने पांच अप्रैल को चिकमंगलुरु में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए दावा था कि एक पूर्व सैन्य कर्मी ने उन्हें पुलवामा हमले की आशंका के बारे में जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री ने इसके बारे में केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों को सूचित नहीं किया और आतंकवादी हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 से अधिक जवानों की जान चली गयी। उन्होंने कहा कि जवानों की शदाहत के लिए अप्रत्यक्ष रुप से कुमारस्वामी जिम्मेदार हैं। 

रामू ने पुलिस को मुख्यमंत्री के भाषण की वह सीडी भी सौंपी है जिसमें वह पुलवामा आतंकवादी हमले की आशंका की जानकारी होने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी नहीं देना देश की संप्रभुता के लिए खतरा है। उन्होंने पुलिस से मुख्यमंत्री के खिलाफ कानून के तहत कदम उठाये जाने का आग्रह किया। 

vasudha

Advertising