रस्सी से बांध घसीट-घसीट कर मारती रही महिलाएं, मांगती रही रहम की भीख लेकिन नहीं पसीजा दिल, जानें मामला

Saturday, Jun 18, 2022 - 04:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क: असम के शिवसागर में कुछ महिलाओं द्वारा इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, असम के शिवसागर में चार महिलाओं ने अवैध संबंधों के शक में एक महिला की इस कदर पिटाई की कि उसके कपड़े तक फाड़ दिए।  

चारों महिलाओं ने मिलकर पर पीड़ित महिला को रस्सी से बांधा फिर थप्पड़ और बुरी तरह से घसीट घसीट कर मारा। इस दौरान पीड़ित महिला रो-रोकर रहम की भीख मांगती रही, लेकिन बेरहम महिलाओं का दिल नहीं पसीजा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। 

यह घटना असम के शिवसागर के आमगुड़ी हलवाटिंग थानाक्षेत्र के वाउलीपुखुरी अंचल गांव की है। महिलाओं ने  पीड़ित महिला पर अवैध संबधों का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पुलिस को महिला से हो रही इस पिटाई की जानकारी भी दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची और रात 10 बजे पुलिस ने पीड़िता को छुड़वाय लेकिन आरोपी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पीड़िता और उसके पति को ही थाने ले गई, हालांकि मामले की जांच जारी है।

Anu Malhotra

Advertising