दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर शिखर धवन, युजवेंद्र चहल ने शेयर किया डांस का वीडियो; जानिए कौन हैं गब्बर की दुल्हनियां

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 08:30 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कई दिनों से उनकी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। अब यह साफ हो गया है कि धवन ने सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है।

शादी की पहली तस्वीर सामने आते ही फैंस ने उन्हें ढेरों बधाइयां दीं। सादगी और खुशियों से भरे इस खास मौके की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से शेयर हो रही हैं। लोग ‘गब्बर’ को उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

संगीत और मेहंदी की तस्वीरों ने बटोरी सुर्खियां

शादी से पहले ही संगीत और मेहंदी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। इन रस्मों में परिवार और करीबी दोस्तों ने जमकर मस्ती की। तस्वीरों में धवन और सोफी दोनों बेहद खुश नजर आए। शादी के बाद सामने आई नई फोटो में दोनों पारंपरिक शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे हैं। फैंस को उनकी सादगी, मुस्कान और केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। कई लोगों ने इसे धवन की जिंदगी की नई और सकारात्मक शुरुआत बताया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

 


शादी में पहुंचे युजवेंद्र चहल

इस खास मौके पर टीम इंडिया के स्टार स्पिनर Yuzvendra Chahal भी शादी में शामिल हुए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी से जुड़ी तस्वीरें और एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शादी का माहौल बेहद खुशियों भरा दिखाई देता है। पोस्ट शेयर करते हुए चहल ने लिखा, “मेरे यार की शादी है।” उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने खूब प्यार लुटाया।

कौन हैं सोफी शाइन?

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। वह पेशे से प्रोडक्ट कंसल्टेंट बताई जाती हैं। सोफी धवन से करीब पांच साल छोटी हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और पिछले कुछ समय से डेट कर रहे थे। इसी साल जनवरी में दोनों ने सगाई की थी। सगाई के बाद से ही शादी की चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब दोनों ने आधिकारिक रूप से शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है और साथ मिलकर नई जिंदगी की शुरुआत की है।

पहले भी कर चुके हैं शादी

यह शिखर धवन की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया और साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से धवन का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है। निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद अब धवन ने नई शुरुआत की है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी जिंदगी की यह नई पारी खुशियों, शांति और सफलता से भरी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News