मुंबई: अंधेरी हादसे के बाद इस ब्रिज पर खतरा, यातायात का बदला मार्ग

punjabkesari.in Wednesday, Jul 04, 2018 - 01:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दक्षिण मुंबई में ग्रांट रोड स्टेशन पर एक पुल में दरार देखी गयी है। कुछ ही घंटे पहले उपनगरीय बांद्रा में एक रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज ढहने की घटना हुई है। शहर की निकाय संस्था ने आज यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि ग्रांट रोड स्टेशन के फरेरे पुल पर कल रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दरार देखी गई थी। इसके बाद यातायात का मार्ग परिर्वितत कर दिया गया।  


मुंबई पुलिस ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर आज बताया कि पुल में दरार देखी गयी है। इसलिए यातायात केनेडी पुल की दिशा में नाना चौक की तरफ मोड़ दिया गया है। निकाय की आपदा प्रबंधन इकाई में एक अधिकारी ने बताया कि बीएमसी के पुल विभाग एवं अन्य एजेंसियों के इंजीनियरों को इसकी निगरानी करने तथा फरेरे पुल की हालात का आकलन करने के लिये कहा गया है।  

बता दें कि अंधेरी इलाके में कल भारी बारिश के दौरान एक रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज ढह जाने से ट्रेन सेवाएं बाधित हो गयीं और पांच लोग घायल हो गये। इस घटना ने महानगर के खस्ताहाल बुनियादी ढांचे की ओर ध्यान आकृष्ट किया।  रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घटनास्थल का दौरा किया और रेल सुरक्षा आयुक्त द्वारा जांच कराये जाने का आदेश दिया।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News