पत्नीटाॅप हिल स्टेशन जाने वाले हो जायें सावधान, बिना कोविड टेस्ट रिपोर्ट के नहीं मिलेगा प्रवेश

Tuesday, Jan 04, 2022 - 05:52 PM (IST)


जम्मू:कोरोना वायरस मामलों में बढ़ोतरी के बाद रामबन जिला प्रशासन भी अब सख्त हो गया है। जिले के तहत आने वाले प्रसिद्ध हिल स्टेशन पत्नीटाॅप आने वलों पर्यटकों के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।


डीसी रामबन ने अपने अधिकारिक टवीटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि पर्यटकों को कोविड टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने पर्यटकों से सहयोग करने को भी कहा है।

आपको बता दें कि नये साल का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में टूरिस्ट पत्नीटाॅप पहुंचे थे। वहीं अब बर्फबारी के दौरान भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

 


 

Monika Jamwal

Advertising