दो करोड़ से अधिक किशोरों का टीकाकरण पूरा, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पूरे उत्साह से आगे बढ़ रहा वैक्सीनेशन अभियान

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 03:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में दो करोड़ से अधिक किशोरों का कोविड टीकाकरण पूरा हो चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को यहां बताया कि 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में टीकाकरण पूरे उत्साह से चल रहा है। इस वर्ग में दो करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड के दोनों टीके लगाये जा चुके हैं।

पूरे उत्साह से आगे बढ़ रहा युवाओं का टीकाकरण!

Young India taking the world's largest vaccination drive to the next level!

Over 2 crore youngsters between 15-18 age group are now fully vaccinated against #COVID19 💉#SabkoVaccineMuftVaccine pic.twitter.com/hSstms5tDz

— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) February 18, 2022

उन्होेंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान को युवा अगले स्तर तक ले जाएगें। उन्होंने कहा, ‘‘पूरे उत्साह से आगे बढ़ रहा युवाओं का टीकाकरण।'' देश में किशोर आबादी का कोविड टीकाकरण तीन जनवरी से आरंभ किया गया था। ताजा आंकड़ों के अनुसार पांच करोड़ 31 लाख 94 हजार 507 किशोरों को कोविड का पहला टीका दिया जा चुका है। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News