वैज्ञानिकों का दावा- इन 3 तरह के ब्लड ग्रुप वाले लोगों को कोरोना वायरस का सबसे अधिक खतरा, जानें कौन से हैं वो ग्रुप

Wednesday, Dec 01, 2021 - 12:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  कोरोना वायरस का नए स्ट्रेन ओमीक्रोन ने दुनिया के कई देशों में कहर बरसाना शुरू कर दिया है। एक्सपर्ट  का मानना है कि यह डेल्टा वेरिएंट से करीब 6 गुणा खतरनाक वायरस है।  

 वहीं इस बीच एक नए अध्ययन में पता चला है कि ब्लड ग्रुप A, B और RH फैक्टर (रीसस फैक्टर) पॉजिटिव वाले लोगों को कोरोना वायरस का सबसे अधिक खतरा है। हालांकि ब्लड ग्रुप AB और RH निगेटिव वाले लोगों को इसका कम खतरा है।

यह अध्ययन दिल्ली के एक अस्पताल, सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा किया गया है। अस्पताल ने कुल 2,586 कोविड पॉजिटिव रोगियों पर शोध किया। उन्होंने पीसीआर (RT-PCR) के माध्यम से 2020 में 8 अप्रैल से 4 अक्टूबर तक अस्पताल में भर्ती मरीजों का टेस्ट किया।
 
अध्ययन के मुताबिक, ब्लड ग्रुप A, B और आरएच + ब्लड ग्रुप वाले लोग कोविड-19 संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, जबकि (O, AB और RH) वालों को कम जोखिम होता है। शोध में यह भी दावा किया गया है कि ब्लड ग्रुप और बीमारी की गंभीरता के साथ-साथ मृत्यु दर के बीच कोई संबंध नहीं है।

RH फैक्टर या रीसस फैक्टर एक प्रोटीन है जो लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) की सतह पर मौजूद होता है। सीधे शब्दों में कहें तो ब्लड ग्रुप के आगे पॉजिटिव या नेगेटिव साइन आरएच फैक्टर को दर्शाता है। इसलिए आपका ब्लड टाइप पॉजिटिव है, तो इसका मतलब है कि रक्त कोशिकाओं में RH प्रोटीन होता है। यदि आपका ब्लड टाइप निगेटिव है, तो रक्त कोशिकाओं में RH प्रोटीन की कमी होती है।

Anu Malhotra

Advertising