दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण से पहले पीएम मोदी का संबोधन, बोले- पहली डोज के बाद दूसरी डोज लेना मत भूल

Saturday, Jan 16, 2021 - 11:07 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दुनिया के सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने आज कहा कि कितने महीनों से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़े, जवान सभी की जुबान पर ये सवाल था कि कोरोना वैक्सीन कब आएगी। आज सभी सवालों के जवाब मिल गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण शुरू हो रहा है। इतिहास में इतने बड़े स्तर का अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया है।  देश के नाम पीएम मोदी के संबोधन की मुख्यें बातें इस प्रकार है;-

 

मेड इन इंडिया वैक्सीन हुई तैयार : पीएम मोदी 

  • आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार रहा है।
  • आज वो वैज्ञानिक, वैक्सीन रिसर्च से जुड़े अनेकों लोग विशेष प्रशंसा के हकदार हैं, जो बीते कई महीनों से कोरोना के खिलाफ वैक्सीन बनाने में जुटे थे।
  • आमतौर पर एक वैक्सीन बनाने में बरसों लग जाते हैं लेकिन इतने कम समय में एक नहीं, दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुई हैं। 
  • मैं ये बात फिर याद दिलाना चाहता हूं कि कोरोना वैक्सीन की 2 डोज लगनी बहुत जरूरी है। 
  • पहली और दूसरी डोज के बीच, लगभग एक महीने का अंतराल भी रखा जाएगा।
  • दूसरी डोज़ लगने के 2 हफ्ते बाद ही आपके शरीर में कोरोना के विरुद्ध ज़रूरी शक्ति विकसित हो पाएगी। 


दूसरे चरण में 30 करोड़ लोगों काे लगेगा टीका: पीएम मोदी 

  • दूसरे चरण में हमें इसको 30 करोड़ की संख्या तक ले जाना है। 
  • जो बुजुर्ग हैं, जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, उन्हें इस चरण में टीका लगेगा।
  • आप कल्पना कर सकते हैं, 30 करोड़ की आबादी से ऊपर के दुनिया के सिर्फ तीन ही देश हैं- खुद भारत, चीन और अमेरिका। 
  • दुनिया के 100 से भी ज्यादा ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या 3 करोड़ से कम है।
  • और भारत वैक्सीनेशन के अपने पहले चरण में ही 3 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर रहा है।

vasudha

Advertising