कोरोना की रफ्तार हुई सुस्त, एक दिन में दर्ज हुए1.14 लाख नए मामले, 2677 मरीजों की हुई मौत

Sunday, Jun 06, 2021 - 10:50 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पिछले दिनों भारत में आतंक मचाने के बाद कोरोना नाम की यह महामारी कुछ शांत होती दिखाई दे रही है।देश में बीते 24 घंटे में 1,14,460 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं,  जबकि  2677 मरीजों ने एक दिन में दम ताेड़ा है। देश की राजधानी  दिल्ली में भी पिछले कई दिनों से कोविड-19 के नए मामलों कमी आ रही है।

 

शनिवार को आए थे  1.20 लाख नए केस 
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रिववार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के 1,14,460 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,88,09,339 हो गई है । वहीं 2677 नई मौतों के बाद कुल मृतकों की संख्या 3,46,759 तक पहुंच गई है।  शनिवार  भारत में कोरोना के 1.20 लाख नए केस सामने आए जबकि 3380 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी।  

 

तेजी से स्वस्थ हो रहे मीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या करीब 25वें दिन रोज आने वाले नए पॉजिटिव मामलों से अधिक है। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 20,36,311 लोगों का सैंपल लिया गया। वहीं अब तक 36,47,46,522 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।

 

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 621 नए मामले
 महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 621 नए मामले सामने आने के बाद जिले में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 5,21,000 हो गई है। कोविड-19 के चलते 37 और मरीजों की मौत होने से जिले में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 9,445 हो गई है और संक्रमण से मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत है।

vasudha

Advertising