Covid 19 लॉकडाउन: 13 लोगों की मौत, कोई पैदल चलते-चलते मरा तो किसी की एक्सीडेंट में गई जान

Sunday, Mar 29, 2020 - 10:43 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया था। वहीं यहीं लॉकडाउन 13 लोगों की मौत का कारण बन गया है। दरअसल लॉकडाउन के डर से मजदूर लोग अपने गांवों की तरफ पलायन कर रहे हैं। बसें, ट्रेनें बंद होने के कारण कोई पैदल तो कोई रिक्शों पर ही अपने-अपने गांवों की तरफ निकल पड़ हैं। एक शख्स 200 किलोमीटर अपने घर पहुंचने के लिए चला लेकिन जब वह अपने गांव से 80 किलोमीटर दूर रह गया तो रास्ते में दिल का दौरान पड़ने से उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य 12 लोगों की मौत एक सड़क हादसे में हो गई।

 

लॉकडाउन की वजह से सभी राज्यों के बॉर्डर सील हैं। ऐसे में उत्तरी, उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी भारत के लगभग हर राज्य के बॉर्डर पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। इन मजदूरों में कोई उत्तर प्रदेश, बिहार तो बंगाल से है। रोजगार ठप्प होने के बाद यह लोग इतने डर गए हैं कि सरकार इनके रहने और खाने की व्यवस्था करेगी इनको यकीन नहीं है। हैदराबाद में शुक्रवार रात भयंकर हादसा हुआ। इसमें 8 प्रवासियों की जान गई, ये लोग कर्नाटक से लौटकर आए थे। इसमें एक 3 साल का बच्चा भी शामिल था। कुल 23 लोग बुलेरो मैक्स कार में सवार थे। आम से भरे ट्रक से टक्कर होने पर हादसे में इनकी जान गई।

 

दूसरा हादसा मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर हुआ। वहां चार लोगों की मौत हो गई व तीन घायल हुए। ये लोग पैदल अपने घर जा रहे थे और रास्ते में ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक अस्पताल के लिए मेडिकल सप्लाइ लेकर जा रहा था। मध्य प्रदेश का रहने वाला रणवीर दिल्ली में डिलिवरी ब्वॉय था। लॉकडाउन की वजह से काम बंद हो गया और पूरे देश में लॉकडाउन से वो इतना डर गया कि 200 किलोमीटर पैदल ही दिल्ली से मध्य प्रदेश के लिए निकल पड़ा। 80 किलोमीटर का सफर और बाकी था कि रास्ते में उसे हार्ट अटैक आ गया। रणवीर की मौत से उसके परिवार का बुरा हाल है। परिवार ने बताया कि रणवीर ने बताया था कि वो दो दिन से भूखा और प्यासा था।

Seema Sharma

Advertising