covid-19 update: एक दिन में 3.26 लाख नए केस, अब तक 2 करोड़ से ज्यादा मरीज हुए ठीक

Saturday, May 15, 2021 - 09:58 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कोरोना नाम की आफत लगभग पूरे भारत को अपनी चपेट में ले चुकी है। आए दिन हजारों लोग इसका शिकार हो रहे हैं। आज देश में काेरोना वायरल के कुल  3,26,332 नए केस दर्ज किए गए। वहीं एक दिन में 3,890 मरीजों ने दम तोड़ दिया, इससे अब तक मरने वालों की संख्या  2,66,207 हो गई है। 

एक दिन में 3,890 मरीजों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 3,26,098 नए मामले आने के बाद दश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,43,72,907 हो गई है। वहीं राहत की बात यह है कि 3,53,299 लोग इस महामारी को मात देकर घर लौट गए हैं। मंत्रालय की मानें तो अब तक 2,04,32,898 लोग कोरोना से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। 

कोरोना के सक्रिय मामलों में आ रह कमी
 मंत्रालय ने बताया कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,73,802 है। पिछले सात दिन के आंकड़े बता रहे हैं कि रोजाना के मामलों में कमी आई है। शनिवार को जहां 3.91 लाख केस दर्ज किए गए थे वहीं वीरवार को 3.43 लाख केस दर्ज किए गए थे। वैक्सीनेशन की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 11,03,625 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,04,57,579 हो गया है। 

vasudha

Advertising