Covid-19: क्या 21 दिन से आगे बढ़ सकता है लॉकडाउन, सरकार ने दिया यह जवाब

Monday, Mar 30, 2020 - 11:32 AM (IST)

Corona In Hindi : कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया हुआ है। लॉकडाउन के चलते रोजगार ठप्प हो गए हैं। लोग घरों में कैद हैं, हालांकि केंद्र सरकार ने आर्थिक मदद पैकेज की घोषणा की है। इसी बीच लोगों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है वो यह कि 21 दिन का जो लॉकडाउन (Lockdown) किया गया है वो और आगे बढ़ेगा। इसके जवाब में कैबिनेट सचिव राजीव गोबा ने कहा कि फिलहाल लॉकडाउन को 21 दिनों के बाद और आगे बढ़ाने की अभी कोई योजना नहीं है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किए ये ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहत पैकेज के तहत महिलाओं के खाते में राशि, मुफ्त गैस सिलेंडर, किसानों को आर्थिक मदद, कर्मचारियों के ईपीएफ में मदद जैसे बड़े ऐलान किए, यह मदद पैकेज तीन महीने के लिए होगा। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1100  से पार हो चुकी है और अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Seema Sharma

Advertising