दूल्हा-दुल्हन ने की ‘पुष्पक विमान’ से एंट्री, VIDEO वायरल

Tuesday, Jul 17, 2018 - 01:08 PM (IST)

नई दिल्ली: वे दिन चले गए जब शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन घोड़े या फिर कार में बैठकर आते थे। अब समय तेजी से बदल रहा है। हाल ही में एक शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन ने आसमान से एंट्री की। सोशल मीडिया पर इस तरह की एंट्री का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन बड़ी बॉल से शादी समारोह में एंट्री कर रहे हैं। इस बॉल के दोनों ओर किसी बाज की तरह पंख लगे हुए दिखाई दे रहे हैं।
 

इसे एक तरह से 21वीं सदी का पुष्पक विमान भी कहा जा सकता है। इस एंट्री का वीडियो ट्विटर पर एक यूजर के द्वारा शेयर किया गया था जिसके बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर अन्य यूजर्स के द्वारा काफी शेयर किया गया। वहीं बैकग्राऊंड में ‘बहारो फूल बरसाओ’ गाना भी चल रहा था। 

 

Seema Sharma

Advertising