मणिपुर में बड़ी कार्रवाई: 6 बंधकों की हत्या के मामले में आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 10:16 AM (IST)

Manipur Couple Arrested : मणिपुर में शांति और कानून व्यवस्था बहाल करने की दिशा में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य में 6 नागा बंधकों की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने आज तड़के एक संयुक्त अभियान चलाकर एक आरोपी दंपती (पति-पत्नी) को गिरफ्तार कर लिया है।

मणिपुर पुलिस ने बताया कि सूत्रों से मिली पुष्ट जानकारी के आधार पर पुलिस, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक संयुक्त टीम ने इन दो आरोपियों को पकड़ने के लिए एक सटीक अभियान चलाया। 

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में गूंजेगा भारत का नाम: 14 जुलाई को 8 महीने के महामिशन पर रवाना होंगे NASA के अनिल मेनन

यह दम्पति कथित तौर पर गत 13 मई को लेइलोन वाइफेई गांव में छह नागा लोगों की हत्या में शामिल था। पुलिस ने बताया कि यह अभियान लेइलोन वाइफेई में आज तड़के चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में लेइलोन वाइफेई गांव के प्रदीप और उनकी पत्नी आयिंगबी को गिरफ्तार कर ज़रूरी तलाशी और ज़ब्ती की कारर्वाई की गई। पुलिस ने कहा कि फिलहाल ज़रूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News