देश खतरे में नहीं, मोदी खतरे में : अब्दुल्ला

Monday, Mar 18, 2019 - 03:38 PM (IST)

जम्मू (रोशनी) : नैशनल कन्फ्रेंस (नैकां) के एंव जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने बागे बाहू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पिछली बार चुनावों के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि गरीबों के खातों में 15-15 लाख रुपए आयेंगे, लेकिन 5 वर्ष होने के बाद भी किसी के खातों में एक रुपया नहीं आया।  उन्होंने कहा कि आखिर कब तक जनता यह जुमले सुनती रहेगी। फारुक ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश खतरे में नहीं है ब्लकि पीएम नरेन्द्र मोदी खतरे में है। उन्होंने कहा कि हिन्दोस्तान तब तक नहीं ऊपर उठेगा, जब तक हिन्दू, मुस्लिम, सिख या ईसाई साथ नहीं होंगे और एक दुसरे से प्रेम नहीं करेंगे।
 
कई गांवों में बिजली नहीं 
उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि हर घर में बिजली होगी, लेकिन 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज बहुत से गांव हैं जहां लोग अंधरे में रातें गुजार रहे हैं।
 
सता के लिए नफरत फैलाना सही नहीं
उन्होंने कहा कि सता के लिए राज्य का बटवारा करना और नफरत फैलाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि नैकां ने कभी हिन्दू मुस्लिम में फर्क नही किया।सबको सिर्फ इंसान समझा है। नाइन्सफी हिंदोस्तान के साथ हुई है।
 
वोट आसानी से नहीं मिला
फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि जो वोट आपको मिलते है यह आसानी से नहीं मिलते। इसके लिए हिन्दू, मुस्लिम और सिख सभी ने मिलकर कुर्बानियां दी हंै। काले पानी में रहे और जुर्म सहे।  देश के लिए कुर्बानी देना पहला धर्म है । वो इंसान ही क्या जो देश के लिये कुर्बानी ना दे सके। 


नरेबाजी से देश नही चलता
उन्होंने कहा कि आज हमारे देश को क्या हो गया है। आज इसे बांटा जा रहा है और इसमे नफरत फैलाई जा रही है। उनहोने कहा कि हम देश को फिर से मजबूत बना सकते हैं। उन्होने कहा कि देश में वो लोग आगे आए जो लोगो को समझ सकते हैं और लोगो को आपस में जोडक़र रख सकते हैं। सिर्फ नरेबजी ना करें, क्योंकि नरेबाजी से देश नहीं चलता।
 

Monika Jamwal

Advertising