देश की पहली महिला मनोचिकित्सक पद्म भूषण शारदा मेनन का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tuesday, Dec 07, 2021 - 09:15 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की पहली महिला मनोचिकित्सक एवं सिजोफ्रेनिया रिसर्च फाउंडेशन की संस्थापक शारदा मेनन का रविवार शाम को निधन हो गया। वह 98 साल की थीं। मंगलुरू में जन्मी मेनन ने इसी शहर में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मद्रास मेडिकल कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली और बेंगलुरु के निमहंस में मनोचिकित्सा के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त किया। वह काफी लंबे समय तक मंगलुरू स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ की प्रमुख रही।

 

मेनन ने सन् 1984 में सिजोफ्रेनिया रिसर्च फाउंडेशन (स्कार्फ इंडिया) की स्थापना की। उन्हें साल 1992 में केंद्र सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

Seema Sharma

Advertising