MCD Result LIVE: BJP की तीसरी बार सत्ता में वापसी, माकन का इस्तीफा
Wednesday, Apr 26, 2017 - 07:47 PM (IST)
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू दिल्ली की जनता के सिर चढ़ कर बोला है। दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
एमसीडी के तीनों निकाय में भाजपा ने प्रंचड बहुमत हासिल लगातार तीसरी बार जीत कर हैट्रिक बना ली है। भाजपा ने नगर निगम चुनाव में 181 वार्ड में जीत के साथ प्रचंड विजय हासिल की। आम आदमी पार्टी 48 वार्ड के साथ दूसरे और कांग्रेस 30 के साथ तीसरे स्थान पर रही।
MCD चुनाव नतीजे
MCD election | BJP | AAP | Congress | Others |
नार्थ दिल्ली | 64 | 21 | 15 | 3 |
साऊथ दिल्ली | 70 | 16 | 12 | 6 |
ईस्ट दिल्ली | 47 | 11 | 3 | 2 |
Total seat: 270/270 | 181 | 48 | 30 | 11 |
नेताओं के बोल
-केजरीवाल को जनता अब समझ गई, पार्टी हार की जिम्मेदारी सीएम को लेनी चाहिए-शीला दीक्षित
EC aur Govt ko duvidha duur karni chahiye par jo haarta hai vo kehta hai EVM kharab hai,jo jeet ta hai vo kehta hai theek hai:Sheila Dikshit pic.twitter.com/qSra64eFq2
— ANI (@ANI_news) April 26, 2017
-केजरीवाल पर भगवंत मान का हमला- ईवीएम में गलती ढूंढने का कोई मतलब नहीं
We dedicate this win to CRPF jawans who lost their lives in #sukmaattack: Manoj Tiwari, BJP Delhi Chief #DelhiMcdElection2017 pic.twitter.com/midKkyNAVL
— ANI (@ANI_news) April 26, 2017
-केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे, अपनी हार पर विचार करेंगी आप- आशुतोष
-केजरीवाल से मिलने पहुंचे मनीष सिसोदिया
-लोगों ने बीजेपी की राजनीति और लीडरशिप पर भरोसा जताया- हर्षवर्धन
Yeh Modi lehar nahi hai, EVM lehar hai :Gopal Rai, Delhi minister on #DelhiMCDElections2017 pic.twitter.com/IzIjaNk1Ww
— ANI (@ANI_news) April 26, 2017
-एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित हो रहे हैं-शर्मिष्ठा मुखर्जी
-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, दिल्ली की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नाकारत्मक राजनीति नहीं चलेगी । दिल्ली की जनता ने मोदी के तीन साल के कामकाज पर मुहर लगाई है।
Mamataji aaj kal sirf BJP ke khilaaf hi bol rahi hain, ye Communists ke liye chinta ki baat hai: Amit Shah pic.twitter.com/bCWh28tero
— ANI (@ANI_news) April 26, 2017
-दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, BJP ने 2009 का चुनाव हारने के बाद 5 साल EVM पर रिसर्च कर महारत हासिल की और आज उसी रिसर्च और महारत के दम पर चुनाव जीत रही है।
BJP leaders had written books on EVM tampering ,now same leaders saying EVMs are fine: Manish Sisodia #MCDelections2017 pic.twitter.com/hkEKHMdubr
— ANI (@ANI_news) April 26, 2017
- जीत और हार लोकतंत्र का हिस्सा है. हर किसी को जिम्मेदारी के साथ जनादेश स्वीकार करना चाहिएः नितिन गडकरी
Winning and losing is a part of democracy, one must accept mandate of the people with maturity: Nitin Gadkari #MCDelections2017 pic.twitter.com/sPdUuK0UgA
— ANI (@ANI_news) April 26, 2017
हर चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी को बदहज़मी हो जाती है पंजाब और गोवा के बाद अब उनको दिल्ली MCD के नतीजे भी हज़म नही हो रहे ।
— ANIL VIJ (@anilvijminister) April 26, 2017
Election Commission ko EVM pe jaanch karni chahiye. While if we can't trust EVM, we must trust EC: Ajay Maken pic.twitter.com/TLc29VJDWZ
— ANI (@ANI_news) April 26, 2017