MP मत्रिमंडल विस्तार पर प्रतिपक्ष का हमला, कहा- भाजपा का चेहरा आया सामने

Saturday, Feb 03, 2018 - 08:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता अजय सिंह ने आज प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस विस्तार से संस्कार और संस्कृति की बात करने वाली भाजपा के चाल-चरित्र का असली चेहरा सामने आ गया है।

सिंह ने यहां जारी एक बयान में कहा कि यह विस्तार राजनीतिक कारणों से किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले जालमसिंह पटेल और उनके पुत्र मोनू पांच माह पहले तक एसआईटी पुलिस के रिकॉर्ड में फरार थे।

उन्होंने दावा किया कि पटेल के खिलाफ 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि मोनू पर 45 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सिंह ने आरोप लगाया कि इसी तरह केबिनेट मंत्री बनाए गए नारायण सिंह कुशवाहा के दामाद करोड़ों रुपए के चिटफंड के मामले में आरोपी हैं और इन दिनों जेल में हैं। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री लालसिंह आर्य हत्या के आरोपी हैं। मंत्री रहते हुए ही उन्हें पुलिस ने फरार घोषित कर रखा था।

Advertising