Skin Infection: प्राइवेट पार्ट में पसीना और तेज खुजली से पड़ रहें हैं लाल गोल छल्ले, तो न करें इसे इग्नोर, जल्दी से...
punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 12:05 PM (IST)
Tinea Infection Symptoms : बारिश का मौसम भीषण गर्मी से राहत तो लाता है लेकिन अपने साथ कई तरह की संक्रामक बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में उमस के कारण लोग त्वचा (स्किन) से जुड़ी समस्याओं से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। अगर आपकी त्वचा पर भी गोल-गोल लाल रंग के चकत्ते (निशान) पड़ रहे हैं और उनमें तेज खुजली व जलन हो रही है तो इसे मामूली मानकर नजरअंदाज करने की भूल बिल्कुल न करें। विश्व प्रसिद्ध चिकित्सा संस्थान Johns Hopkins Medicine के अनुसार यह Tinea Infection हो सकता है जिसे आम बोलचाल में 'दाद' या 'रिंगवर्म' भी कहा जाता है।
जानें क्या होता है टीनिया इन्फेक्शन?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक टीनिया त्वचा के ऊपरी हिस्से में पनपने वाला एक बेहद आम फंगल संक्रमण (Fungal Infection) है। इस संक्रमण के होने पर त्वचा पर लाल रंग का एक गोल घेरा (अंगूठी या रिंग जैसा छल्ला) बन जाता है। इस घेरे के किनारे थोड़े उभरे हुए और गहरे लाल होते हैं जबकि बीच की त्वचा बिल्कुल साफ या सूखी दिखाई देती है। इसमें मरीज को असहनीय खुजली होती है।

बता दें कि यह फंगस शरीर के जिस हिस्से पर हमला करता है मेडिकल भाषा में उसके नाम भी बदल जाते हैं। जब यह फंगस सिर की त्वचा (Scalp) पर होता है। इसकी वजह से सिर में पपड़ी जमने लगती है और प्रभावित जगह के बाल झड़ने लगते हैं। जब यह हाथ, पैर, पीठ या पेट जैसी शरीर की मुख्य त्वचा पर गोल छल्लों के रूप में फैलता है। यह मुख्य रूप से पैरों की उंगलियों के बीच के गैप में होता है, जो लंबे समय तक जूते पहनने या गीले रहने से गलता है। यह जांघों के जोड़ों (Groin) या गुप्त अंगों के आसपास होता है जहां पसीना ज्यादा जमा होता है।
यह भी पढ़ें: दुनिया भर में भारत का डंका: दफ्तरों में AI चलाने में भारतीय महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा
बारिश के मौसम में ही क्यों बढ़ता है इसका प्रकोप?
Fungus को जिंदा रहने और अपनी संख्या बढ़ाने के लिए दो चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है वो है नमी और गर्मी। बारिश के दिनों में हवा में उमस का स्तर बहुत बढ़ जाता है। जब हमें पसीना आता है या हम बारिश के पानी में भीग जाते हैं तो शरीर के जोड़ और उंगलियों के बीच के हिस्से लंबे समय तक गीले रह जाते हैं। कपड़ों की रगड़ और हवा न लगने के कारण यह नमी फंगस के लिए एकदम अनुकूल माहौल तैयार करती है जिससे टीनिया तेजी से फैलने लगता है।

बहुत तेजी से फैलता है यह संक्रमण
टीनिया एक अत्यधिक संक्रामक बीमारी है जो एक इंसान से दूसरे इंसान में बहुत आसानी से पहुंच सकती है। किसी संक्रमित व्यक्ति की त्वचा या उसके दाद वाले हिस्से को सीधे छूने से।
पीड़ित व्यक्ति का तौलिया, कपड़े, कंघी, चादर या बिस्तर इस्तेमाल करने से। यदि घर में मौजूद पालतू कुत्ते या बिल्ली को यह फंगल इन्फेक्शन है तो उन्हें सहलाने या उनके संपर्क में आने से भी यह इंसानों में फैल जाता है।

कैसे रखें खुद को सुरक्षित?
- नहाने या पसीना आने के बाद शरीर को तौलिये से अच्छी तरह सुखाएं। उंगलियों के बीच और जोड़ों पर खास ध्यान दें।
- सिंथेटिक कपड़ों से बचें क्योंकि वे पसीना नहीं सोखते। ढीले और सूती (Cotton) कपड़े पहनें ताकि त्वचा को हवा मिलती रहे।

- अपने तौलिये, कपड़े, अंदरूनी वस्त्र और कंघी को परिवार के अन्य सदस्यों से पूरी तरह अलग रखें और शेयर करने से बचें।
- लक्षण दिखने पर खुद डॉक्टर न बनें। बिना डॉक्टरी पर्चे के कोई भी स्टेरॉयड वाली क्रीम न लगाएं बल्कि त्वचा रोग विशेषज्ञ (Dermatologist) से मिलकर सही एंटीफंगल क्रीम या दवा का कोर्स पूरा करें।
Disclaimer: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
