स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड स्थिति पर करेंगे बैठक

Friday, Jan 28, 2022 - 09:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना स्थिति को लेकर आज  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चर्चा के लिए शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक करेंगे।


यह समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शुक्रवार दोपहर ढाई बजे आयोजित होगी जिसमें मांडविया आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति और वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए तैयारियों का जायजा लेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में, भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टिया (आईएनएसएसीओजी) ने कहा था कि कोरोना वायरस का ओमिक्रोन स्वरूप देश में सामुदायिक संक्रमण के स्तर पर है।
 

इससे पहले मनसुख मांडविया ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी कि राष्ट्रीय दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए होम आइसोलेशन में रहने वालों की निगरानी की जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में परीक्षण में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो राज्य/केंद्र शासित प्रदेश जो RTPCR परीक्षण का कम हिस्सा दिखा रहे हैं उनसे RTPCR के माध्यम से परीक्षण बढ़ाने का अनुरोध किया जाए।

Anu Malhotra

Advertising